शिखर धवन ने सोफी शाइन संग की रिश्ते की पुष्टि, जानें उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में
लंबे समय बाद पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन संग रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। आइए आपको उनके बारे में बताते हैं।
पूर्व इंडियन क्रिकेटर शिखर धवन पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आयशा मुखर्जी से तलाक के 2 साल बाद पूर्व क्रिकेटर की लाइफ में फिर से प्यार की एंट्री हो गई है। ऐसा हम इसलिए कह रह हैं, क्योंकि हाल ही में शिखर ने सोफी शाइन संग अपने रिश्ते को कंफर्म कर दिया है। सोफी शाइन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो है, जिसमें वह शिखर के साथ श्री अनिरुद्धाचार्य की एक भक्त के साथ बातचीत पर लिप-सिंक करते हुए नजर आ रहे हैं। उसमें उन्होंने कहा था, 'वह उनके साथ रहना चाहती हैं।' ये भी पढ़े: