झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का 81 वर्ष की आयु में निधन, काफी समय से चल रहे थे बीमार
Shibu Soren Death: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन हो गया। उन्होंने लंबी बीमारी के बाद सोमवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिता ने निधन की जानकारी एक्स पर दी। बता दें शिबू सोरेन पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे, किडनी संबंधी समस्याओं के चलते जून के आखिरी हफ्ते में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
आज मैं शून्य हो गया : हेमंत सोरेन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिता ने निधन की जानकारी एक्स देते हुए लिखा कि ''आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया''आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं।
आज मैं शून्य हो गया हूँ... — Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 4, 2025