शहनाज गिल ने 6 महीने में कम किया था 55 किलो वजन, जानें उनके वेट लॉस का सीक्रेट

एक्ट्रेस शहनाज गिल ने महज 6 महीनों में 55 किलो वजन कम करके हर किसी को हैरान कर दिया था। आइए आपको उनकी डाइट के बारे में बताते हैं।

Update: 2025-05-28 13:50 GMT
शहनाज गिल 'बिग बॉस 13' के समय से अब काफी बदल चुकी हैं। उन्होंने बीते कुछ सालों में अपना 55 किलो वजन कम किया है। उनका ट्रांसफॉर्मेशन वाकई काबिले-तारीफ है। उन्होंने इतना वजन महज 6 महीनों में कम किया था। आज हम आपको उनकी डाइट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे उन्होंने वजन कम तो किया ही, साथ ही उसे मेंटेन भी किया है।

शहनाज गिल की सुबह की शुरुआत

2025 के शुरुआत में 'मिर्ची प्लस' पर शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के साथ बातचीत में शहनाज़ ने अपने वेट लॉस का सीक्रेट बताया था। उन्होंने कहा था कि वह अपने दिन की शुरुआत एप्पल साइडर विनेगर से करती हैं। इसके साथ ही वह हल्दी का पानी भी पीते हैं, क्योंकि इससे इम्युनिटी बूस्ट होती है और वजन कम करने में भी मदद मिलती है।

शहनाज गिल का नाश्ता

नाश्ता भी शहनाज का काफी हेल्दी होता है, जो प्रोटीन और जरूरी पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। उनके नाश्ते में मूंग, डोसा या मेथी पराठा शामिल होता है। कभी-कभी वह पोहा, ब्रोकली, एक कटोरी ग्रेनोला और दही खाना बहुत पसंद करती हैं। जबकि उनके लंच में दाल, घी लगी रोटी, स्प्राउट्स से बना सलाद और टोफू स्क्रैम्बल शामिल होता है।

शहनाज गिल का शाम का नाश्ता

अपने शाम के नाश्ते में शहनाज घी में भुने हुए मखाने खाती हैं। दरअसल, मखाना फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है, जो वेट कंट्रोल करता है। साथ ही दिल की सेहत को बेहतर बनाता है। कम कैलोरी और कम फैट वाला होने के कारण मखाने शाम के नाश्ते के लिए परफेक्ट स्नैक है।

शहनाज गिल का डिनर

वहीं, डिनर भी शहनाज का काफी हल्का होता है। अपने डिनर में शहनाज़ दही के साथ खिचड़ी और दूधी सूप खाना पसंद करती हैं। दरअसल, हल्का डिनर पचने में आसान होता है, क्योंकि रा में मेटाबॉलिज्म स्लो होता है। इससे रात में नींद भी अच्छी आती है। ये भी पढ़ें:

Similar News