'ढाई बजे गिरी मिसाइल, जनरल का फोन आया और...' अब खुद पाकिस्तान के PM ने खोल दी पोल, धीरे-धीरे उगल बैठेंगे सब कुछ?
पाक PM शहबाज शरीफ ने माना, भारतीय मिसाइलें नूर खान एयरबेस समेत कई ठिकानों पर गिरीं—ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर विपक्ष को करारा जवाब।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आखिरकार वह स्वीकार कर लिया जिससे इस्लामाबाद महीनों तक मुकरता रहा। जिसमें भारत की सटीक मिसाइल स्ट्राइक ने पाकिस्तानी एयरबेस और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया था। दअरसल बीते दिन शहबाज ने खुलासा किया कि 9-10 मई की रात ढाई बजे सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने उन्हें जगाकर बताया कि हिंदुस्तानी बैलिस्टिक मिसाइलें नूर खान एयरबेस और अन्य इलाकों पर गिरी हैं। यह बयान ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की पहली आधिकारिक स्वीकारोक्ति है, जिसने भारतीय विपक्ष के उन सवालों का जवाब दे दिया जो "सबूत मांग रहे थे"। लेकिन सच्चाई यह है कि भारतीय मिसाइलों ने नूर खान एयरबेस समेत कई सैन्य लक्ष्यों को ध्वस्त किया था।पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का यह बयान उस रणनीतिक हार को छिपाने की कोशिश भर है, जिसमें उनकी सेना भारत की जवाबी कार्रवाई के आगे बेबस नजर आई। खास बात यह है कि शहबाज ने जिस आत्मविश्वास भरी आवाज का जिक्र किया, वह दरअसल पाकिस्तानी प्रतिष्ठान के आतंकवादी पोषण की नीति पर पड़े प्रहार की गूंज थी।
खुद की पोल खोलते हुए क्या बोल गए पाकिस्तानी PM?
दरअसल शहबाज शरीफ अपने भाषण में सीधे तौर पर नूर खां एयरबेस पर हुए बैलेस्टिक मिसाइल हमले को कबूलते नज़र आए। साथ ही अपने भाषण में यह भी दावा किया कि पाकिस्तानी वायुसेना ने स्वदेशी तकनीक और चीनी लड़ाकू विमानों से देश को बचाया।To be as clueless as this man when terror airbases under his control are being destroyed by India. Deeply satisfying. pic.twitter.com/8HzCQw2M0N
— Priyanka Chaturvedi🇮🇳 (@priyankac19) May 16, 2025