Shah Rukh Khan Death Threat : सलमान के बाद शाहरुख पर मंडराया खतरा, किंग खान को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
आपको बता दें, सलमान खान के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिली है।
Shah Rukh Khan Death Threat : कुछ दिनों से सलमान खान को जान से मारने की धमकियाँ मिल रही थी। लेकिन अब सलमान के बाद बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान हमलावरों के निशाने पर आ गए हैं। आपको बता दें, सलमान खान के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले को लेकर मुंबई के बांद्रा थाने में केस दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक, फैजान नाम के शख्स ने धमकी भरा कॉल किया था, फैजान रायपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। इस बात की सुचना मिलते ही मुंबई पुलिस फैजान की तलाश में जुट गई है, वहीं पुलिस की एक टीम रायपुर के लिए रवाना हो गई है। मुंबई पुलिस ने तुरंत इस मामले की जांच में जुट गई है। आपको बता दें, पुलिस ने धमकी देने वाले शख्स के फोन नंबर की डिटेल से उसकी लोकेशन का पता लगाया। इस बारे में पुलिस अभिनेता शाहरुख खान का भी बयान दर्ज करेगी। बांद्रा पुलिस स्टेशन में धारा 308(4), 351(3)(4) बीएनएस के तहत यह मामला दर्ज किया गया है।
Mumbai | Case registered against an unidentified person at Bandra Police Station in Mumbai for allegedly giving a threat to actor Shah Rukh Khan. Offence u/s 308(4), 351(3)(4) BNS registered. Details awaited.
(File photo) pic.twitter.com/wE0fdO8sd9 — ANI (@ANI) November 7, 2024