आतंकी खतरे की आशंका के चलते बढ़ी सुरक्षा, जयशंकर को मिली बुलेटप्रूफ कार
देश की विदेश नीति की कमान संभालने वाले एस. जयशंकर अब और कड़े सुरक्षा घेरे में रहेंगे। ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश में बढ़ते सुरक्षा खतरे के मद्देनज़र उनके काफिले में एक अत्याधुनिक बुलेटप्रूफ गाड़ी शामिल की गई है। यह फैसला तब लिया गया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया सैन्य तनातनी अपने चरम पर है। जयशंकर की रणनीतिक भूमिका को देखते हुए इंटेलिजेंस एजेंसियों ने उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी। जानकारी के मुताबिक, उनके ऊपर हमले की आशंका को ध्यान में रखते हुए इस नई सुरक्षा परत को जोड़ा गया है।
ऑपरेशन सिंदूर के रणनीतिक चाणक्य हैं जयशंकर
7 मई को जब भारत ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत कार्रवाई की, तो उसके पीछे जो सबसे अहम नाम था, वह था एस. जयशंकर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ निरंतर बैठकों और रणनीतिक चर्चाओं में शामिल रहे जयशंकर ने कूटनीतिक मोर्चे पर मजबूत भूमिका निभाई। इस मिशन के बाद पाकिस्तान की ओर से भारत में कई संवेदनशील जगहों पर हमलों की कोशिश की गई, जिससे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं।बुलेटप्रूफ कार: चलती किले जैसी सुरक्षा
विदेश मंत्री को जो नई बुलेटप्रूफ कार दी गई है, उसमें खासतौर पर सुरक्षा का ध्यान रखा गया है। इसकी कुछ खासियतें इस प्रकार हैं;- मजबूत लेमिनेटेड शीशे, जो किसी भी गोली को रोकने में सक्षम हैं।
- रन-फ्लैट टायर्स, जो पंक्चर होने के बाद भी 50 किलोमीटर तक चल सकते हैं।
- फायर-रेसिस्टेंट इंटीरियर, जिससे अंदर बैठे व्यक्ति को किसी भी आकस्मिक हमले से सुरक्षा मिलती है।
- GPS ट्रैकिंग और इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम, जिससे हर मूवमेंट पर पैनी निगरानी रहती है।