समय रैना ने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद के 3 महीनों बाद की यूएस टूर की घोषणा, बोले- 'जिंदगी का मुश्किल दौर..'
अपने शो के विवाद के तीन महीनों बाद समय रैना वापसी करने के लिए तैयार हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने यूएस टूर का शेड्यूल शेयर किया है।
फेमस यूट्यूबर समय रैना अपने शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' की वजह से विवादों में फंस गए थे। उसके बाद उन्होंने खुद को लाइमलाइट और सुर्खियों से दूर कर लिया था। अब इस विवाद के तीन महीनों बाद समय फिर से वापसी के लिए तैयार हैं। दरअसल, हाल ही में उन्होंने यूएस टूर की अनाउंसमेंट की है, साथ ही अपने इन तीन महीनों के बारे में भी बात की है। इसके अलावा, समय रैना ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी भी शेयर की, जिसमें उन्होंने अपने टूर का पूरा शेड्यूल भी शेयर कियैसमय रैना ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है जिसमें उन्होंने अपने टूर का पूरा शेड्यूल शेयर किया है। एक अन्य स्टोरी में उन्होंने अपने बीते तीन महीनों के बुरे अनुभव के बारे में भी बात की। उन्होंने लिखा, ''मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर बेहतरीन कॉमेडी के लिए बना है', मिलते हैं टूर पर। हमने टिकटिंग वेबसाइट क्रैश कर दी है, कुछ समय में सब ठीक हो जाएगा दोस्तों।''