36 साल बाद क्यों हटा रुश्दी के विवादित उपन्यास सैटेनिक वर्सेज से बैन? जाने विवाद की पूरी कहानी
भारत वह पहला देश था, जिसने सैटेनिक वर्सेज पर बैन लगाया था। ब्रिटेन में इसके प्रकाशन के केवल नौ दिन बाद ही भारत ने इसपर बैन लगाया था जो की अब हट गया है।
36 साल पहले लेखक सलमान रुश्दी का उपन्यास ‘सैटेनिक वर्सेज’ भारत में बैन कर दिया गया था, लेकिन अब यह किताब फिर से भारत में बिकने लगी है। बता दें इस किताब के प्रकाशित होते ही दुनियाभर में विवाद छिड़ गया था। ईरान ने तो रुश्दी के खिलाफ फतवा तक जारी कर दिया था। भारत में भी मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचने की चिंता के चलते इस किताब के आयात पर बैन लगा दिया गया था। तो चलिए, जानते हैं कि क्या था पूरा मामला और अब यह किताब भारत में कैसे बिकने लगी है। ब्रिटिश-अमेरिकी लेखक सलमान रुश्दी को सबसे पहले उनकी पहली किताब “मिडनाइट चिल्ड्रेन” (1981) से पहचान मिली थी। इसके बाद, 26 सितंबर 1988 को उनके दूसरे उपन्यास सैटेनिक वर्सेज को इंग्लैंड के वाइकिंग पेंग्विन पब्लिशिंग हाउस ने प्रकाशित किया। अगले साल 22 फरवरी 1989 को अमेरिका के रैंडम हाउस ने भी इस किताब को प्रकाशित किया था। उन्होंने बीबीसी से बात करते हुए बताया कि वह हमलावर से न तो लड़ पाए थे और न ही उससे भाग सके थे। फिर वह फर्श पर गिर पड़े और उनके चारों ओर खून फैलने लगा। तुरंत ही हेलीकॉप्टर बुलाकर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां छह हफ्ते में उनकी हालत ठीक हो गई। इस हमले और विवाद के बावजूद, उनके उपन्यास की बिक्री में कमी नहीं आई, बल्कि यह और भी ज्यादा बढ़ गई। हमले के बाद इसकी बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई और अब तक दुनिया भर में इसके 10 लाख से ज्यादा कॉपियां बिक चुकी हैं।
भारत सैटेनिक वर्सेज पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश था
यह उपन्यास जब प्रकाशित हुआ, तो दुनिया भर में इसके खिलाफ विरोध शुरू हो गया। कई जगहों पर इसकी प्रतियां तक जलाई गईं और कई देशों ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया। इस बीच ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खुमैनी ने लेखक सलमान रुश्दी की हत्या करने वाले को इनाम देने का फतवा जारी किया था। भारत सैटेनिक वर्सेज पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश था। ब्रिटेन में इसके प्रकाशित होने के सिर्फ नौ दिन बाद ही भारत में इसे विदेश से लाने और आयात करने पर रोक लगा दी गई। यह कदम तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी की सरकार के वित्त मंत्रालय ने उठाया था, और इसके लिए सीमा शुल्क अधिसूचना संख्या 405/12/88-सीयूएस-III जारी की गई थी।एक मुस्लिम लड़के ने रुश्दी पर किया था हमला
इस उपन्यास के प्रकाशन के बाद दुनिया भर में विवाद खड़ा हो गया था, क्योंकि इसमें पैगंबर की निंदा की गई थी। कुछ हिस्सों में कथित रूप से मुस्लिम पैगंबर की आलोचना की गई थी, जिसके कारण मुस्लिम समुदाय ने इसे इस्लाम और पैगंबर का अपमान और ईशनिंदा करार दिया था। इस विवाद के चलते, अगस्त 2022 में सलमान रुश्दी पर न्यूयॉर्क के एक कॉलेज में हमला भी हुआ था। जब रुश्दी वहां व्याख्यान देने के लिए पहुंचे थे, तब हमलावर ने उन पर चाकू से हमला किया। हमलावर ने 27 सेकंड तक उनके शरीर के अलग-अलग हिस्सों, जैसे गर्दन और पेट पर 12 बार वार किए थे। हमलावर की पहचान 24 वर्षीय लेबनानी-अमेरिकी हादी मटर के रूप में हुई थी।अब तक दुनिया भर में इसकी 10 लाख से ज्यादा कॉपियां बिकीं
‘Language is courage: the ability to conceive a thought, to speak it, and by doing so to make it true.’ At long last. @SalmanRushdie’s The Satanic Verses is allowed to be sold in India after a 36-year ban. Here it is at Bahrisons Bookstore in New Delhi. 📸: @Bahrisons_books pic.twitter.com/fDEycztan5
— Manasi Subramaniam (@sorcerical) December 23, 2024