सलमान खान होस्टेड 'बिग बॉस 19' में इन लोगों को नहीं मिलेगी एंट्री? जानें इस बार क्या होने वाला है खास
हाल ही में, रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' की कुछ अपडेट सामने आई है, जिसमें कुछ लोगोंं को बैन कर दिया गया है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।
'बिग बॉस' टीवी जगत का पॉपुलर रियलिटी शो है, जिसे सुपरस्टार सलमान खान होस्ट करते हैं। शो के अब तक 18 सीजन आ चुके हैं और अब दर्शकों को 19वें सीजन का इंतजार है। हालांकि, बीते दिनों ऐसी खबरें आई थीं कि प्रोडक्शन और चैनल के बीच बात नहीं बन पा रही है, इसलिए बिग बॉस के अगले सीजन को कैंसिल कर दिया गया है, लेकिन लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, सारी चीजें सुलझा ली गई है और नए सीजन की तैयारी भी शुरू हो चुकी है। हालांकि, इस बार कुछ लोगों को बैन कर दिया गया है। रिपोर्ट्स की मानें, तो मेकर्स ने बी-टाउन के मशहूर सितारों को अप्रोच करना शुरू कर दिया है। हालांकि, अभी तक शो को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है, लेकिन अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन-कौन से सितारे दर्शकों को एंटरटेन करते नजर आएंगे। ये भी पढ़ें: