'पापा की हत्या के बाद हर रात वो...' सलमान को लेकर जीशान सिद्दीकी का बड़ा खुलासा
पिछले हफ्ते ही जीशान सिद्दीकी महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी गुट में शामिल हुए हैं। महाराष्ट्र विस चुनाव में अजित पवार गुट की एनसीपी ने उन्हें बांद्रा ईस्ट विस क्षेत्र से उतारा है।
दिवंगत एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी ने बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को लेकर बड़ा खुलासा किया है। जीशान ने एक इंटरव्यू में कहा कि उनके पिता की हत्या के बाद सलमान खान रोज रात में उन्हें फोन कर हालचाल लेते हैं। जीशान ने कहा कि पिताजी की हत्या के बाद सलमान भाई भी इस बात से बहुत परेशान हुए। पिताजी और सलमान भाई सगे भाइयों की तरह करीब थे। पिताजी के जाने के बाद भी भाई ने बहुत सहारा दिया है। हमेशा रात को मेरा हाल-चाल पूछते हैं। अगर मुझे नींद नहीं आती, तो हम बात करते हैं। इससे पहले वे कांग्रेस में थे। वर्तमान में वह बांद्र ईस्ट से विधायक हैं। अगस्त में महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावों में कथित क्रॉस-वोटिंग के आरोप में कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया था, जिसका उन्होंने पहले खंडन किया था। ये भी पढ़ेंः लॉरेंस बिश्नोई हफ्ते में दो दिन रखता है मौन!, जानें कैसे जेल में काट रहा है दिन जानें अब कौन है लॉरेंस बिश्नोई का नया टारगेंट!, पकड़े गए शूटरों ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे जानें अब कौन है लॉरेंस बिश्नोई का नया टारगेंट!, पकड़े गए शूटरों ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे