खून में लथपथ, तैमूर का हाथ पकड़े, शेर की तरह अस्पताल आए थे सैफ, डॉक्टर ने बताया उस दिन का वाक्या
सैफ अली खान का मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए डॉक्टर नितिन डांगे ने बताया कि जब वे अस्पताल आए थे तो खून से लथपथ थे।
16 जनवरी को बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (saif ali khan) पर एक अज्ञात हमलावार ने अटैक किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शख्स चोरी के इरादे से घर में घुसा था। इस दौरान सैफ और हमलावर के बीच हाथापाई हुई। हाथापाई के दौरान हमलावर ने सैफ पर 6 बार वार किया था, जिसकी वजह से उनकी रीढ़ की हड्डी के पास गहरी चोट आई। उन्हें इलाज के लिए मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने सैफ की सर्जरी की है। सर्जरी के बाद उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है। सैफ की तबीयत को लेकर लीलावती अस्पताल ने शुक्रवार को एक मेडिकल बुलेटिन (saif ali khan medical bulletin) भी जारी किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि सैफ अब खतरे से बाहर हैं।
मेडिकल बुलेटिन में क्या बताया
शुक्रवार को सैफ अली खान का मेडिकल बुलेटिन (saif ali khan health update) जारी करते हुए न्यूरोसर्जन डॉक्टर नितिन डांगे ने बताया कि जब सैफ बुधवार की रात अस्पताल आए थे, तो वे खून से लथपथ थे। इतनी बुरी हालत में होने के बावजूद भी सैफ शेर की तरह चल रहे थे। उन्होंने अपने बेटे तैमूर का हाथ पकड़ा हुआ था। सैफ को देखकर ऐसा लगा रहा था कि वे किसी फिल्म के हीरो की तरह अस्पताल में आए हों। डॉक्टरों ने आगे बताया कि सैफ को चार गहरी चोटें लगई थी। इसके अलावा उनके शरीर से डाई इंच का चाकू भी निकला था, जिसे ऑपरेशन करके निकाल लिया गया है।#WATCH | Saif Ali Khan Attack Case | Dr Nitin Dange, Chief Neurosurgeon Lilavati Hospital Mumbai says, "Saif Ali Khan is better now. We made him walk, and he walked well...Looking at his parameters, his wounds and all the other injuries, he is safe to be shifted out of the… pic.twitter.com/VR5huOrSQ2
— ANI (@ANI) January 17, 2025