Saif Ali Khan: सैफ अली खान हॉस्पिटल से डिस्चार्ज, पत्नी करीना और बेटी सारा लेने आईं अस्पताल
सैफ अली खान पांच दिनों बाद लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। सैफ को लेने उनकी पत्नी एक्ट्रेस करीना कपूर खान और उनकी बेटी सारा अली खान अस्पताल पहुंचीं।
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पांच दिनों बाद सोमवार को लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। सैफ को लेने उनकी पत्नी एक्ट्रेस करीना कपूर खान और उनकी बेटी सारा अली खान अस्पताल पहुंची थीं। अस्पताल से डिस्चार्ज होकर जब सैफ अली खान बाहर निकले तो उनके हाथ पर काली पट्टी बंधी नजर आई। इसके अलावा एक्टर की गर्दन पर भी पट्टी बंधी हुई थी। इस दौरान सैफ ने वहां अस्पताल के बाहर मौजूद मीडियाकर्मियों को थम्स-अप दिखाकर उनका अभिवादन किया और अपनी कार में बैठकर घर के लिए निकल गए। https://twitter.com/ani_digital/status/1881681694144761867 बता दें कि सैफ अली खान पर 16 जनवरी की रात घर पर चोरी करने के इरादे से आए एक शख्स ने चाकू से हमला कर दिया था। इस हमले में सैफ को कई चोटें आई थीं। जिसके बाद इलाज के लिए उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब इलाज के 5 दिन बाद सैफ को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। पुलिस को आरोपी की पहली लीड बांद्र स्टेशन से ही मिली थी। लेकिन दादा जाने के बाद उससे जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई। फिर पुलिस ने चेहरा पहचानने वाली तकनीक की मदद से बांद्रा रेलवे पर आरोपी से मिलते जुलते दिखने वाले लोगों के चेहरों को मिलाने की कोशिश की, जो पिछले कुछ दिनों में वहां आ जा रहे थे। उसी जांच के दौरान पुलिस को पता चला की 1 जनवरी को आरोपी बांद्रा स्टेशन में दिखा। इसके बाद वह 9 जनवरी को अंधेरी में दिखा। फिर उसी दिन दोपहर 12 बजे के लगभग एक बाइक पर दिखा। पुलिस ने बाइक के मालिक का पता निकाला। तब पुलिस को पता चला की बाइक का मालिक ठाणे का रहने वाला एक युवक है। पुलिस ने उससे पूछताछ की, जिसके बाद ठाणे के लेबर कैम्प से आरोपी को पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म भी कुबूल किया। मुंबई पुलिस के मुताबिक हमलावर का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है। वह पड़ोसी देश बांग्लादेश का रहने वाला। पुलिस कस्टडी में शरीफुल से हमले को लेकर पूछताछ की जा रही है। अब तक की पूछताछ में आरोपी ने कई बड़े खुलासे किए हैं। ये भी पढ़ेंः