सागरिका घाटगे और जहीर खान बने पैरेंट्स, न्यूबोर्न बेबी की तस्वीरें शेयर कर बताया नाम
पूर्व क्रिकेटर जहीर खान और उनकी पत्नी सागरिका घाटगे अपने पहले बच्चे के पैरेंट्स बन गए हैं। आइए आपको उनके बेटे का नाम बताते हैं।
'चक दे! इंडिया' फेम सागरिका घाटगे और पूर्व इंडियन क्रिकेटर जहीर खान पर्सनल लाइफ में काफी खुश हैं, क्योंकि शादी के सालों बाद उन्होंने अपने पहले बच्चे का वेलकम किया है। हालांकि, उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट शेयर नहीं की थी, लेकिन अब उन्होंने अपने फैंस के साथ अपने बच्चे के आने की खुशखबरी साझा की है। उन्होंने कहा, "एक व्यक्ति को तो पहल करनी ही थी और वह मैं था। जब मैंने उन्हें बताया तो हम सीरियस हो गए। इससे पहले, हम हमेशा एक ग्रुप में मिलते थे। हम एक-दूसरे की कंपनी को एंजॉय करने लगे। हमें यह यकीन नहीं था कि वह मुझे पसंद करती है या नहीं। इसलिए मैंने उनसे कहा, 'मैं तुम्हें डिनर के लिए बाहर ले जाना चाहता हूं, लेकिन डिनर पर सिर्फ मैं और आप होने चाहिए, ग्रुप के साथ नहीं। उन्हें लगा कि मैं इसके बारे में मजाक कर रहा हूं! हमें हमेशा लगता था कि हमारे बीच कुछ है, लेकिन हमने इसे नहीं बताया। हम लोगों के सामने खुलने में अपना समय लेते हैं। हम दोनों एक हद तक इंट्रोवर्ट हैं।" ये भी पढ़ें: