पहलगाम अटैक से दुखी अरिजीत सिंह ने कैंसिल किया कॉन्सर्ट, फैंस के पैसे भी किए वापस
हाल ही में, सिंगर अरिजीत सिंह ने बताया कि पहलगाम अटैक से आहत होकर उन्होंने चेन्नई में होने वाले अपने कॉन्सर्ट को कैंसिल कर दिया है।
Pahalgam Terror Attack: 22 अप्रैल 2025 को जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पूरा देश आहत है। हर कोई पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहा है। इस बीच, खबरें हैं कि इस हमले से दुखी सिंगर अरिजीत सिंह ने चेन्नई म्यूजिक कॉन्सर्ट को कैंसिल कर दिया। उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल से इसकी जानकारी दी। एक्टर ने लिखा, “जो खुद का बचाव नहीं कर सकते थे, उन निर्दोष लोगों पर हमला कायरतापूर्ण और घिनौना कृत्य है। सोचिए कि आपके परिवार का कोई व्यक्ति खुशियां मनाने के लिए छुट्टी पर जाता है और कभी वापस नहीं आता, सिर्फ इसलिए क्योंकि वह धर्म विशेष से है! ऐसा नुकसान सहने वाले दुखी परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना। उन कायरों के लिए रिकॉर्ड को फिर से ऑन करते हैं, 'कश्मीर भारत में है और हमेशा रहेगा। इसमें कुछ भी बदलाव नहीं होगा।'' ये भी पढ़ें: