रुखसार रहमान ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस का किया खुलासा, बोलीं- 'बेटी को लगता है मेरी चॉइस खराब है'
हाल ही में, एक्ट्रेस रुखसार रहमान ने अपने करेंट रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में बात की। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।
रुखसार रहमान बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने 1992 में दीपक आनंद की फिल्म 'याद रखेगी दुनिया' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह जे.के. बिहारी की 'इंतेहा प्यार की' में नज़र आई थीं। हालांकि, दो फिल्मों के बाद ही उन्होंने ब्रेक ले लिया था। उन्होंने बहुत कम उम्र में शादी कर ली थी और महज 19 साल की उम्र में वह अपनी बेटी आयशा की मां बन गई थीं। हालांकि, उनकी शादी ठीक नहीं चली और फिर वह अलग हो गईं। हाल ही में, 'ETimes' के साथ बात करते हुए रुखसार रहमान ने अपने करेंट रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में बात की और खुलासा किया कि वह अभी सिंगल हैं। उन्होंने कहा, "अभी, मैं जितनी सिंगल हूं, उतनी ही सिंगल हूं। मेरा मतलब है...बिल्कुल सिंगल! हालांकि, मुझे किसी चीज की कमी महसूस नहीं हो रही है। शादी के 18 साल बाद मुझे किसी की कमी महसूस नहीं हो रही है या किसी रिश्ते की कमी महसूस नहीं हो रही है। साथ के लिए मेरे पास मेरे दोस्त हैं।" आगे उन्होंने कहा, "ईमानदारी से मुझे यह भी नहीं पता था कि हमारे समाज में रेड फ्लैग जैसी एक चीज है। लेकिन सच में अगर किसी लड़के में कुछ कमियां हैं जो आपको परेशान करती हैं, तो आपको शादी नहीं करनी चाहिए। मैं कहूंगी कि पार्टनर को ईमानदार होना चाहिए। उसे झूठा नहीं होना चाहिए। यह बहुत खतरनाक है। यह बहुत जल्दी सामने आ जाता है और फिर कोई झूठ बर्दाश्त नहीं कर सकता। यह लाइफ बर्बाद कर देता है।"