इस एक्ट्रेस के प्यार में पड़ गए थे रोहित शेट्टी, पत्नी और बच्चों को छोड़ने के लिए हो गए थे तैयार
रोहित शेट्टी देश के सबसे मशहूर फिल्ममेकर्स में से एक हैं। उनकी फिल्मों में कार स्टंट के सभी फैन हैं।
Rohit Shetty: रोहित शेट्टी देश के सबसे मशहूर फिल्ममेकर्स में से एक हैं। उनकी फिल्मों में कार स्टंट के सभी फैन हैं। बॉलीवुड की सबसे बड़ी कॉप यूनिवर्स बनाने वाले रोहित शेट्टी ने बहुत सी सुपरहिट फिल्मे जैसे चेन्नई एक्सप्रेस, गोलमाल, सिंघम, सिम्बा, सूर्यवंशी और हाल ही में आई बड़ी हिट सिंघम अगेन जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई है। उनकी लोकप्रियता देश के सबसे बड़े सुपरस्टार्स से कम नहीं है। ऐसी खबरें हैं कि रोहित शेट्टी प्राची के प्यार में पागल हो गए थे। यह अफवाह तब शुरू हुई जब वे बोल बच्चन में साथ काम कर रहे थे। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, अजय देवगन, असिन और अन्य कलाकार भी थे। बताया जाता है कि वे करीब आ गए और रोहित शेट्टी ने जयपुर में उनके लिए रोमांटिक डिनर का आयोजन किया। रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि वे उस समय साथ रहते भी थे। अगर काम की बात करें तो प्राची ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी शो कसम से से की थी। उन्हें इस सीरियल से टीवी की दुनिया में एक पहचान मिली। जिसमें उन्होंने बानी का किरदार निभाया था। इस बाद उन्हें वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई, आई, मी और मैं, अजहर जैसी फ़िल्में में भी देखा गया । उन्हें आखिरी बार मनोज बाजपेयी की साइलेंस 2 में देखा गया था। ये भी पढ़ें :