आरजे महवश ने IPL में स्टैंड्स से युजी चहल को किया चीयर, फैंस बोले, 'धनश्री की गलती नहीं...'
हाल ही में, क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश मैच के दौरान चीयर करती हुई नजर आईं। आइए आपको दिखाते हैं।
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर धनश्री वर्मा से तलाक के बाद क्रिकेटर युजवेंद्र चहल आरजे महवश संग डेटिंग रूमर्स को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों को 'आईसीसी ट्रॉफी' के फिनाले मैच का लुत्फ उठाते हुए देखा गया था। तब से दोनों के डेटिंग की अफवाहें हैं। अब, हाल ही में आरजे महवश ने आईपीएल 2025 में युजवेंद्र चहल की टीम के लिए चीयर करते हुए वीडियो शेयर किया, जिससे उनके अफेयर की अफवाहों को और हवा मिल गई। दरअसल, 8 अप्रैल 2025 को पंजाब वर्सेज चेन्नई सुपरकिंग्स मैच में महवश को युजवेंद्र चहल की टीम के लिए चीयर करते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ने खुद स्टैंड से एक वीडियो साझा किया और लिखा, "गो, पंजाब। तुम जीतो या हारो, कोई फर्क नहीं पड़ता, बस तुम कोशिश करते रहो।" हालांकि, जैसे ही यह वीडियो सामने आया वैसे ही नेटिजंस ने इस पर प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। एक नेटिजन ने कहा, "हर जगह आकर घुसो और फिर इंस्टा में ज्ञान देगी कि मैं सिंगल हूं।" एक अन्य यूजर ने इस बात पर जोर दिया कि कैसे लोगों ने युजी की एक्स वाइफ धनश्री को गलत ठहराया था। नेटिजन ने लिखा, "यार युजवेंद्र चहल तो अब छपरी बन चुका है। यार अब लग रहा है धनश्री की गलती नहीं थी।"