चीन में फैल रहे कोविड जैसे वायरस HMPV को लेकर भारत ने WHO से की मांग, कहा ‘देते रहें अपडेट’
चीन में फिर से एक वायरस का प्रकोप फैल गया है। इस पर भारत के एक्सपर्ट्स की एक मीटिंग हुई, जिसमें चीन की स्थिति पर चर्चा की गई।
HMPV virus: चीन में सांस से जुड़ी बीमारियों के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जो भारत के लिए चिंता का कारण बन गया है। कोरोना के बाद चीन में यह समस्या और बढ़ गई है, और अब भारत पहले से ज्यादा सतर्क हो गया है। भारत ने विश्व स्वास्थ्य संगठन से कहा है कि चीन की स्थिति के बारे में समय पर जानकारी साझा की जाए। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, शनिवार को स्वास्थ्य सेवाओं के डीजी की अध्यक्षता में एक जॉइंट मॉनिटरिंग ग्रुप की बैठक हुई, जिसमें चीन की मौजूदा स्थिति और इस पर भारत की तैयारी पर चर्चा की गई।
मीटिंग में विशेषज्ञों की राय
- इस मीटिंग में विश्व स्वास्थ्य संगठन, डिजास्टर मैनेजमेंट सेल, इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम, नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च और एम्स जैसे बड़े अस्पतालों के विशेषज्ञ शामिल थे।
- विशेषज्ञों ने कहा कि इस समय फ्लू का मौसम होने के कारण सांस से जुड़ी बीमारियों के मामले बढ़ना कोई हैरानी की बात नहीं है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि इसके पीछे इंफ्लुएंजा वायरस, आरएसवी और एचएमपीवी हो सकते हैं, जो इस मौसम में तेजी से फैलते हैं।