RBI दे सकता है बड़ी राहत: ब्याज दरों में फिर कटौती की उम्मीद, लोन होंगे सस्ते
देश के आम लोगों को जल्द ही एक बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। महंगाई दर के 4 प्रतिशत के औसत लक्ष्य से नीचे बने रहने के कारण, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) इस हफ्ते शुक्रवार को ब्याज दरों में लगातार तीसरी बार 0.25 प्रतिशत की कटौती कर सकता है।
देश के आम लोगों को जल्द ही एक बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। महंगाई दर के 4 प्रतिशत के औसत लक्ष्य से नीचे बने रहने के कारण, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) इस हफ्ते शुक्रवार को ब्याज दरों में लगातार तीसरी बार 0.25 प्रतिशत की कटौती कर सकता है। इससे अमेरिका के आयात शुल्क बढ़ाने से उत्पन्न वैश्विक अनिश्चितता के बीच वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा। रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) 4 जून को अगली द्विमासिक मॉनेटरी पॉलिसी पर मीटिंग शुरू होगी और 6 जून (शुक्रवार) को फैसलों की घोषणा की जाएगी। आरबीआई ने इस साल फरवरी और अप्रैल में प्रमुख ब्याज दर (रेपो) में 0.25-0.25 प्रतिशत की कटौती की, जिससे ये 6.50 प्रतिशत से घटकर 6 प्रतिशत पर आ गई। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता वाली 6 सदस्यीय एमपीसी ने भी अपनी अप्रैल की नीति में रुख को ‘तटस्थ’ से बदलकर ‘उदार’ करने का फैसला किया। फरवरी, 2025 से नीतिगत रेपो दर में 0.50 प्रतिशत की कटौती के जवाब में, ज्यादातर बैंकों ने अपनी रेपो से जुड़े बाहरी बेंचमार्क आधारित उधार दरों (EBLR) और कोष-आधारित उधार दर की सीमांत लागत (MCLR) को कम कर दिया है।