रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा साथ ओमान में मनाया बर्थडे, फैंस ने कहा जल्दी करो शादी
रश्मिका मंदाना इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री पर छाई हुई हैं। उन्होंने लगातार तीन बड़ी हिट फ़िल्में दी हैं।
Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री पर छाई हुई हैं। उन्होंने लगातार तीन बड़ी हिट फ़िल्में दी हैं। पुष्पा 2: द रूल और छावा ने बॉक्स ऑफ़िस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। हाल ही में उनकी फ़िल्म सिकंदर भी बॉक्स-ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। यह फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। बिजी शेड्यूल के बाद, रश्मिका मंदाना अपना 29वाँ जन्मदिन मनाने के लिए ओमान चली गईं। अभिनेत्री ने अपनी ट्रिप की कुछ शानदार फोटोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। फैंस इनकी फोटोज देखकर अनुमान लगा आ रहें हैं, कि वह विजय देवरकोंडा भी उनके साथ इस ट्रिप पर गए हैं। काम की बात करें तो रश्मिका मंदाना अभी कई फिल्मो में काम कर रही हैं। वह अगली बार थामा, द गर्लफ्रेंड और कुबेर जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। विजय देवरकोंडा किंगडम नामक फिल्म में नजर आएंगे। यह फिल्म 30 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये भी पढ़ें : जानिए क्यों इंडियाज गॉट लैटेंट विवाद के बीच समय रैना ने टोनी कक्कड़ को दिया धन्यवाद ?