'जाट' में रणदीप हुड्डा ने सनी देओल संग काम करने का अनुभव किया शेयर, बोले- 'उनमें माता आ जाती है..'
हाल ही में, एक्टर रणदीर हुड्डा ने सनी देओल संग फिल्म 'जाट' में काम करने के अपने अनुभव को शेयर किया। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और रणदीप हुड्डा इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'जाट' के लिए सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म 10 अप्रैल 2025 को रिलीज होनी है। इस बीच, रणदीप हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में शामिल हुए, जहां उन्होंने अपनी फिल्म और सनी देओल के साथ काम करने के एक्सपीरियंस को शेयर किया। रणदीप ने आगे कहा कि सनी देओल एक्शन फिल्मों के लिए ही बने हैं। उन्होंने कहा, "सनी बहुत प्यारे आदमी हैं। वह इसी के लिए बने हैं। मैं वास्तव में उनके अच्छे होने की कामना करता हूं और मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म उनके लिए एक बड़ा छक्का साबित होगी, ताकि हम स्क्रीन पर उनकी दहाड़ को और अधिक देख सकें।” इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि सनी देओल एक्शन में इतने माहिर हैं कि सेट पर काम करने वाले भी डर जाते हैं। वह कहते हैं, "जब हम फाइट सीन फिल्मा रहे थे, तो मैं वास्तव में डर गया था, खासकर जब हमें एक-दूसरे के चेहरे पर मुक्का मारना था। शुरुआत में मुझे सनी देओल को मुक्का मारने में झिझक हुई, लेकिन उन्होंने मुझसे कहा कि सीन को रियल दिखाने के लिए मुझे हवा में मुक्का मारने के बजाय सीधे उनके चेहरे पर मुक्का मारना चाहिए।''