Ram Navami 2025: इस साल राम जन्मोत्सव होगा बेहद खास, बन रहे हैं कई योग, जाने किस दिन है राम नवमी?
इस बार का राम जन्मोत्सव काफी खास है। दरअसल, इस दिन कई शुभ योग बन रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि इस बार राम नवमी कब है।
Ram Navami 2025: चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाता है। राम जन्मोत्सव को राम नवमी भी कहा जाता है। यह त्योहार हर साल होता है, लेकिन 2025 का राम जन्मोत्सव काफी खास होगा। जी हां, इस बार राम नवमी 6 अप्रैल 2025 को है, जिसकी शुरुआत 5 अप्रैल को शाम 7.26 से ही शुरू हो जाएगी। बता दें कि अयोध्या नगरी में जन्में रामलला के जन्मोत्सव यानी राम नवमी का दिन हिंदू धर्म में बहुत अहम माना गया है। इस दिन प्रभु श्री राम को पालने में झुलाया जाता है, फिर उन्हें उनके पसंदीदा व्यंजनों का भोग लगाया जाता है।