लोकसभा में राहुल का BJP पर हमला, कहा-जैसे एकलव्य का अंगूठा काटा गया, वैसे आप युवाओं का अंगूठा काटते हो'
संविधान की 75वीं वर्षगांठ पूरे होने के अवसर पर लोकसभा में संविधान पर चर्चा हो रही है। आज चर्चा का दूसरा दिन है। दूसरे दिन संविधान पर चर्चा में राहुल गांधी ने लोकसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर हमला बोला।
लोकसभा में संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर चर्चा का आज दूसरा दिन है। शनिवार को संविधान पर चर्चा (rahul gandhi on constitution debate) के दौरान कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (rahul gandhi) ने लोकसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सत्ताधारी सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जैसे एकलव्य का अंगूठा काटा गया, वैसे ही आप हिंदूस्तान के युवाओं का अंगूठा काटते हो। Rahul Gandhi on Constitution Debate in Lok Sabha[/caption] pm modi[/caption]
राहुल गांधी ने अपने भाषण में सावरकर का किया जिक्र
चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गंधी ने अपने हाथ में संविधान की किताब पकड़े नजर आए। अपने संबोधन में सावरकर को कोट करते हुए राहुल ने कहा, "आपके नेता ने (सावरकर) कहा था कि भारत के संविधान में कुछ भी भारतीय नहीं है।" राहुल गांधी ने बिना नाम लिए सावरकर के बारे में बोलते हुए कहा, "आप इनकी प्रशंसा झिझकते हुए करते हैं क्योंकि आपको ऐसा करना पड़ता है। [caption id="attachment_61806" data-align="alignnone" data-width="1200"]राहुल ने मनुस्मृति और संविधान की किताबों को दिखाया
लोकसभा में बोलते हुए राहुल गांधी ने मनुस्मृति और संविधान दोनों किताबों को दिखाया। उन्होंने कहा, "भारत का संविधान भारतीय नहीं है, जिस किताब से भारत चल रहा है, उसे इस किताब से बदल दिया जाना चाहिए."संविधान देश की एकता और विचारधारा का प्रतिनिधित्व करता
वही इससे पहले संविधान पर चर्चा की शुरुआत में राहुल गांधी ने अपनी टिप्पणी में कहा कि भारतीय संविधान हमारे देश की एकता और विचारधारा का प्रतिनिधित्व करता है। हमरा संविधान महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर और पंडित जवाहरलाल नेहरू के विचारों से प्रेरित है। कांग्रेस नेता ने संविधान को विचारों का एक सेट बताया। उन्होंने कहा कि यह महादेव, गरु नानक और बसवन्ना से आया है। अपने संबोधन में उन्होंने अभय, निडरता, अहिंसा और सत्य के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने संसद में भगवान की कई तस्वीरे भी दिखाई।पीएम मोदी भी आज संविधान पर चर्चा में लेंगे भाग
बता दें कि संविधान पर चर्चा पर आज दूसरा दिन है। दूसरे दिन शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी संविधान पर चर्चा के लिए लोकसभा में हिस्सा लेंगे। पीएम बहस का जवाब देंगे। वहीं लोकसभा के बाद 16-17 दिसंबर को राज्यसभा में संविधान पर चर्चा होगी। इस चर्चा में एनडीए और इंडिया ब्लॉक के कई शीर्ष नेता भाग लेंगे [caption id="attachment_63900" data-align="alignnone" data-width="750"]- ये भी पढ़ेंः
- ▪ Allu Arjun Bail: सुबह रिहा हुए अल्लू अर्जुन, जमानत मिलने के बाद भी जेल में बीतानी पड़ी रात
- ▪ Allu Arjun Bail: अल्लू अर्जुन को तेलंगाना हाईकोर्ट से राहत, 'पुष्पा 2' प्रीमियर भगदड़ मामले में मिली जमानत
- ▪ अल्लू अर्जुन मामले पर बोले तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी, 'मैं दखल नहीं दूंगा, कानून करेगा अपना काम'