अब रात में भी देख सकते हैं 'पुष्पा 2', 24 घंटे थिएटर्स में चलेगी अल्लू अर्जुन की फिल्म
ल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा 2' 5 दिसंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर मेकर्स ने बड़ा ऐलान किया है – इसे 24 घंटे सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा।
Pushpa 2 24 Hours Screening: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित फिल्म पुष्पा 2 अब जल्द ही सिनेमाघरों में धूम मचाने वाली है। फिल्म का इंतजार हर कोई बड़ी बेताबी से कर रहा है। ऐसे में इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मुंबई में 29 नवंबर को पुष्पा 2 को लेकर एक इवेंट आयोजित किया गया, जिसमें फिल्म के मेकर्स ने एक नया और दिलचस्प ऐलान किया। पुष्पा 2 को भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में 12,000 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज किया जाएगा। लेकिन ये खबर अभी तक की सबसे खास खबर नहीं है।
24 घंटे थिएटर्स में चलेगी 'पुष्पा 2'
मेकर्स ने इस फिल्म को लेकर एक ऐसा ऐलान किया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। इस फिल्म को 24 घंटे थिएटर्स में दिखाने की योजना बनाई गई है। हां, आपने सही पढ़ा! फिल्म के एक्जीबिटर सुनील घोलप ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुष्पा 2 जैसी फिल्मों के लिए दर्शक थिएटर तक पहुंचने के लिए तैयार रहते हैं। यही वजह है कि इसे 24 घंटे दिखाना एक अच्छा कदम होगा।सुनील घोलप ने कहा, "हम चाहते हैं कि पुष्पा 2 न केवल एक ब्लॉकबस्टर बने, बल्कि उससे भी कहीं बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हो। इस तरह की फिल्में कम ही बनती हैं, और ऐसे वक्त में इन्हें 24 घंटे चलाना चाहिए। हम इसे पूरे भारत में चलाना चाहते हैं।"