प्रियंका देशपांडे ने रचाई दूसरी शादी, इंटीमेट वेडिंग सेरेमनी में थामा डीजे वासी साची का हाथ
हाल ही में, साउथ इंडियन टीवी एक्ट्रेस व एंकर प्रियंका देशपांडे ने दूसरी शादी की है। आइए आपको उनकी वेडिंग फोटोज दिखाते हैं।
पॉपुलर साउथ इंडियन टीवी प्रेजेंटर और एक्ट्रेस प्रियंका देशपांडे अपनी पर्सनल लाइफ में काफी खुश हैं। दरअसल, उन्होंने प्यार और शादी को दूसरा मौका देते हुए 16 अप्रैल 2025 को डीजे वासी साची संग दूसरी शादी की है। उन्होंने सिर्फ अपने करीबी लोगों के बीच शादी की, जिसमें उन दोनों के परिवार और दोस्त ही शामिल हुए थे। अब, प्रियंका ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को अपनी खुशियों में शामिल किया है। प्रियंका ने इस अवसर के लिए ट्रेडिशनल ज्वेलरी चुनी थी, जिनमें एक लंबा हार, चूड़ियां, झुमकी, कमरबंद और मांग टीका शामिल थे। वहीं, उनके दूल्हेराजा की बात करें, तो उन्होंने व्हाइट कुर्ता और एक वेष्टी पहनी थी।