मेट गाला 2025: प्रियंका चोपड़ा ने पहना 241 कैरेट का पन्ना हार, टिकी रह गईं सबकी निगाहें
मेट गाला 2025 में प्रियंका चोपड़ा ने एक शानदार आउटफिट में एंट्री की। हालांकि, सबकी निगाहें उनके नेकपीस पर ठहर गईं। आइए आपको बताते हैं।
'फैशन का ऑस्कर' कहा जाने वाला 'मेट गाला' इवेंट शुरू हो चुका है, जिसमें ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा पांचवीं बार शामिल हुईं। इस इवेंट के लिए अभिनेत्री ने एक कस्टम पोल्का-डॉटेड बाल्मेन गाउन पहना था। हालांकि, उनके लुक में जिस चीज ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया, वह था उनका एमराल्ड नेकपीस, जो बेहद स्टनिंग और सुंदर है। इस लुक में क्लासिक हॉलीवुड स्टाइल को दिखाया गया था, जिसमें शार्प सिल्हूट को दिखाया गया था। उन्होंने इसे चौड़ी ब्रिम ब्लैक हैट के साथ पेयर किया था। उन्होंने अपने रेट्रो लुक को टोटेम के पारंपरिक क्रोको-एम्बॉस्ड स्लिंगबैक के साथ पूरा किया, जिसकी कीमत 55,338 रुपए थी। ये भी पढ़ेंं: