प्रिंस नरूला-युविका चौधरी ने शादी के 7 साल बाद की रजिस्टर्ड वेडिंग, प्रिंस बोले- 'मुझे मजबूर किया गया'
अपनी शादी के सात साल बाद प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने रजिस्टर्ड वेडिंग की है। आइए आपको विस्तारसे बताते हैं।
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी टीवी जगत के पॉपुलर कपल हैं, जिनकी मुलाकात रियलिटी शो 'बिग बॉस 9' में हुई थी। शो में उनकी लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी। शो खत्म होने के बाद भी उनका रिश्ता बना रहा और समय के साथ मजबूत होता चला गया। दोनों ने साल 2018 में शादी की थी। अब, दोनो एक बच्ची एकलीन के माता-पिता बन चुके हैं। अब, शादी के सात साल बाद उन्होंने अपनी शादी को रजिस्टर्ड करवाया है। प्रिंस के दोस्तों के साथ युविका के भाई और भाभी उनकी इस रजिस्टर्ड वेडिंग के गवाह बने। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद युविका ने कहा कि अब वह उनकी शादी ऑफिशियल हो चुकी है। उन्होंने कहा, "यह ज़्यादा जरूरी है और हम आधिकारिक तौर पर अपनी शादी के साथ रजिस्टर्ड हैं।" वीडियो में प्रिंस मजाक में कहते हैं कि उन्हें किडनैप किया गया है और शादी के लिए मजबूर किया गया है। Full View ये भी पढ़ें: