Budget Dahi Cheeni: दही-चीनी खा कर पेश किया वित्त मंत्री सीतारमण ने बजट, जानिए क्यों माना जाता है यह शुभ
भारतीय परंपरा में किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले दही-चीनी खिलाना बहुत शुभ माना जाता है क्योंकि यह सौभाग्य, सकारात्मकता और ऊर्जा का प्रतीक है।
Budget Dahi Cheeni: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज शनिवार 1 फरवरी को देश का बजट पेश किया। बजट पेश करने से पहले आज वित्त मंत्री अपनी टीम के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंचीं थी। जहां उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) से मुलाकात कर संसद में बजट (Union Budget 2025) पेश करने के लिए मंजूरी मांगी। राष्ट्रपति मुर्मू ने बजट को अपनी मंजूरी देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) को दही-चीनी खिलाकर अपनी शुभकामनाएं भी दीं।
VIDEO | Union Budget 2025: President Droupadi Murmu (@rashtrapatibhvn) offers ‘Dahi-Cheeni’ to Union Finance Minister Nirmala Sitharaman (@nsitharaman) at Rashtrapati Bhavan.#BudgetSessionWithPTI #Budget2025WithPTI (Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/kI48ZaRFh8
— Press Trust of India (@PTI_News) February 1, 2025