अक्षय कुमार की 'OMG 3' पर चल रही बात, जानें कब शुरू होगी शूटिंग
लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर अक्षय कुमार 'ओएमजी 3' में भी नजर आने वाले हैं। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार पिछली बार 'केसरी 2' में दिखाई दिए थे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। अब, वह एक के बाद एक कई फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर छाने के लिए तैयार हैं। इनमें से एक 'ओएमजी 3' भी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को लेकर अक्षय कुमार और फिल्ममेकर के बीच बातचीत चल रही है। 'पिंकविला' की रिपोर्ट के मुताबिक, ''अमित राय के पास OMG 3 (ओह माय गॉड 3) के लिए कई आइडिया थे और उन्होंने अक्षय कुमार के साथ पूरे स्टे के दौरान सभी पॉइंटर्स पर बात की। दोनों ने सभी आइडियाज पर बात की। साथ ही फिल्म में जो चीजें अपनाई जा सकती हैं, उनके बारे में भी बात हुई। 2026 तक तीसरा पार्ट फ्लोर पर लाने की उम्मीद है।''