प्रेग्नेंट इलियाना डिक्रूज ने पहली बार बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की फोटो, दोस्त संग दिखीं बेहद खुश
हाल ही में, दूसरी बार प्रेग्नेंट एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी एक फोटो शेयर की है। आइए दिखाते हैंं।
बॉलीवुड की पॉपुलर अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज फिल्मी पर्दे से दूर हैं, क्योंकि इस समय वह अपनी पर्सनल लाइफ एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में, उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी एक फोटो शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है। बता दें कि इलियाना डिक्रूज फिल्मों से दूर अपने पति माइकल डोलन के साथ फैमिली लाइफ एंजॉय कर रही हैं। दोनों का एक बेटा कोआ है। अब, कपल दूसरी बार पैरेंट्स बनने के लिए तैयार है। इसी साल इलियाना ने न्यू ईयर पर पोस्ट शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। अब, वह अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के खास पलों को खुलकर एंजॉय कर रही हैं। हालांकि, मई 2023 में उन्होंने शादी कर ली थी। खैर, अब दोनों दूसरी बार माता-पिता बनने के लिए तैयार हैं। ये भी पढ़ें: