महाकुंभ में लगी भीषण आग, कई टेंट जलकर हुए ख़ाक; किसी के हताहत होने की खबर नहीं
महाकुंभ मेला के सेक्टर 19 में आग लगने की खबर मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग की वजह से टेंटों में भगदड़ मच गई।
प्रयागराज के महाकुंभ मेले के सेक्टर 5 में आग लगने की घटना सामने आई है। खबरों के मुताबिक, यह आग विवेकानंद सेवा समिति, वाराणसी के टेंट में खाना बनाते समय लगी। हालांकि, इस बात की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आग इतनी तेज़ी से फैली कि आसपास के टेंट भी इसकी चपेट में आ गए। इन टेंटों में रखे गैस सिलेंडरों में धमाके होने लगे, जिससे 150 से ज्यादा टेंट पूरी तरह जलकर खाक हो गए। आग बुझाने के लिए दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर जुटी हैं, लेकिन आग अभी भी फैल रही है। पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें इलाके को खाली करवा रही हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। यह घटना शास्त्री पुल और रेलवे पुल के बीच के हिस्से में हुई, जो महाकुंभ मेला क्षेत्र का हिस्सा है। टेंट में रखे सिलेंडर एक-एक करके फट रहे हैं, जिससे आग और भी भयानक होती जा रही है। सिलेंडर फटने की वजह से आग तेजी से फैल रही है। इस घटना के बाद पूरे मेले में अफरा-तफरी मच गई है। लोग आग वाले इलाके को छोड़कर सुरक्षित जगहों की ओर भाग रहे हैं।
महाकुंभ में लगी भीषण आग, 3 सिलेंडर भी फटे; 25 टेंट जलकर खाक, पूरे मेला क्षेत्र में अलर्ट जारी#Kumbh #MahaKumbh2025 pic.twitter.com/VWqM2DZdv5
— Narender Sanwariya (@narendersanwria) January 19, 2025