पीएम मोदी की पहली पॉडकास्ट, बोले- "मैं कोई देवता नहीं, मुझसे भी गलतियां होती होंगी"
पीएम नरेंद्र मोदी ने निखिल कामत के साथ अपना पहला पॉडकास्ट रिकॉर्ड करवाया है।
पीएम मोदी ने अपना पहला पॉडकास्ट (PM Modi Podcast) रिकॉर्ड करवाया है, जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय के अलावा और भी कई विष्यों पर बातचीत की है। पॉडकास्ट में एक सवाल का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि गलतियां होती हैं, मुझसे भी हुई होंगी। मैं भी मनुष्य हूं, कोई देवता नहीं हूं। उन्होंने यह भी कहा कि यह उनका पहला पॉडकास्ट है, पता नहीं दर्शकों तक कैसा जाएगा।
अपनी हिंदी के बारे में ये बोले पीएम
पीएम मोदी निखिल कामत (Nikhil Kamath Podcast) के पॉडकास्ट में शामिल हुए थे, जिसमें उन्होंने कामत के कई सवालों के जवाब दिए हैं। अभी इस पॉडकास्ट का 2 मिनट 13 सेकंड का ट्रेलर ही जारी किया गया है। जल्द ही पूरा इंटरव्यू यूट्यूब चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। ट्रेलर में पीएम मोदी कामत से हल्की-फुल्की बातें कर रहे हैं। इंटरव्यू के दौरान निखिल ने जब कहा कि मुझे माफ कीजिए अगर मेरी हिंदी ज्यादा अच्छी न हो। इस पर पीएम ने जवाब दिया कि हम दोनों की ऐसे ही चलेगी।People with The Prime Minister Shri Narendra Modi | Ep 6 Trailer@narendramodi pic.twitter.com/Vm3IXKPiDR
— Nikhil Kamath (@nikhilkamathcio) January 9, 2025