Pamban Bridge: PM मोदी ने तमिलनाडु के ‘पंबन ब्रिज’ का किया उद्घाटन, नई रेल सेवा को दिखाई हरी झंडी
PM मोदी ने रामनवमी पर देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट पंबन ब्रिज का उद्घाटन किया, जो मंडपम को रामेश्वरम से जोड़ता है।
आज रामनवमी का दिन भारत के लिए दोहरी खुशी लेकर आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के रामेश्वरम में देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट समुद्री रेल पुल pamban bridge का उद्घाटन किया। बता दें कि यह सिर्फ एक पुल नहीं, बल्कि भारतीय इंजीनियरिंग का एक चमकता सितारा है, जो आधुनिकता और आस्था को जोड़ता है। पीएम ने सड़क पुल से रामेश्वरम-तमबरम ट्रेन और एक कोस्ट गार्ड जहाज को हरी झंडी दिखाई, जिसके साथ ही इस हाईटेक ब्रिज पर रेल सेवा शुरू हो गई। 535 करोड़ रुपये की लागत से बना यह ब्रिज मंडपम से रामेश्वरम को जोड़ता है और इसके उद्घाटन ने भारत के बुनियादी ढांचे में एक नया अध्याय जोड़ा।
#WATCH | Rameswaram, Tamil Nadu: PM Narendra Modi inaugurates New Pamban Bridge - India’s first vertical lift sea bridge and flags off Rameswaram-Tambaram (Chennai) new train service, on the occasion of #RamNavami2025
(Source: DD) pic.twitter.com/VjnOwt4Rpj — ANI (@ANI) April 6, 2025
ब्रिज की इंजीनियरिंग जान गर्व से फूल उठेंगे आप
सुबह करीब 12 बजे पीएम मोदी ने मंडपम पहुंचकर इस ऐतिहासिक पल को अंजाम दिया। 2.08 किलोमीटर लंबे इस ब्रिज में 72.5 मीटर का वर्टिकल लिफ्ट हिस्सा है, जो 17 मीटर ऊंचाई तक उठ सकता है। यह खासियत बड़े जहाजों को नीचे से गुजरने की सहूलियत देती है, साथ ही ट्रेनों का संचालन भी निर्बाध रखती है। 2019 में पीएम ने इसकी आधारशिला रखी थी, और कोविड की चुनौतियों के बावजूद यह प्रोजेक्ट आज पूरा हुआ। स्टेनलेस स्टील और खास कोटिंग से बना यह ब्रिज न सिर्फ मजबूत है, बल्कि भविष्य के लिए तैयार भी—दो रेल ट्रैक की व्यवस्था के साथ। अब ट्रेनें पुराने 25-30 मिनट के बजाय 5 मिनट में समुद्र पार करेंगी।रामनवमी पर उद्घाटन बना बेहद ख़ास संयोग
रामनवमी का दिन इस उद्घाटन के लिए खास इसलिए भी है, क्योंकि रामेश्वरम का रामायण से गहरा नाता है। यह वही जगह है, जहां से भगवान राम ने रामसेतु बनाया था। उद्घाटन के बाद पीएम मोदी रामनाथस्वामी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने दर्शन और पूजा की। श्रीलंका से लौटते वक्त हेलिकॉप्टर से उन्हें रामसेतु के दर्शन का सौभाग्य मिला। पीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा, “ईश्वरीय संयोग से जिस समय मैं रामसेतु देख रहा था, उसी वक्त अयोध्या में रामलला के सूर्य तिलक के दर्शन भी हुए। प्रभु श्रीराम की कृपा हम पर बनी रहे।” यह संयोग इस दिन को और यादगार बना गया।आज रामनवमी के पावन अवसर पर श्रीलंका से वापस आते समय आकाश से रामसेतु के दिव्य दर्शन हुए। ईश्वरीय संयोग से मैं जिस समय रामसेतु के दर्शन कर रहा था, उसी समय मुझे अयोध्या में रामलला के सूर्य तिलक के दर्शन का भी सौभाग्य मिला। मेरी प्रार्थना है, हम सभी पर प्रभु श्रीराम की कृपा बनी रहे। pic.twitter.com/trG5fgfv5f
— Narendra Modi (@narendramodi) April 6, 2025