पीएम मोदी की आमिर खान से हुई मुलाकात, तो जाना एक्टर की अम्मी का हाल, पूछा- 'अम्मी कैसी हैं?'
हाल ही में, एक इवेंट में पीएम नरेंद्र मोदी और एक्टर आमिर खान की मुलाकात हुई। इस दौरान पीएम ने अभिनेता से उनकी अम्मी का हाल-चाल जाना।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी किसी से मिलते हैं, अपनी छाप छोड़ जाते हैं। हर किसी के साथ दिल गर्मजोशी से मिलने का स्वभाव ही उन्हें सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक बनाता है। हाल ही में, बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने उनसे मुलाकात की, जो इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सितारे जमीन पर' को लेकर चर्चा में हैं। इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने एक्टर से उनकी अम्मी का हाल-चाल पूछा। इस दौरान, पीएम मोदी ने आगे आमिर खान से अपनी पिछली मुलाकात के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि जब वे पहले मिले थे, तब अभिनेता ने उन्हें बताया था कि उनकी अम्मी का इलाज चल रहा है। इस पर आमिर ने बताया- 'हां सर, हुआ था, लेकिन अब वे बिल्कुल ठीक हैं। सूत्र ने आगे बताया, "इससे सभी लोग इमोशनल हो गए, जिससे पता चलता है कि प्रधानमंत्री को कॉन्क्लेव में मिलने वाले लोगों के बारे में सब कुछ याद था। ये दिखाता है कि वे जिन लोगों से मिलते हैं, उनकी परवाह करते हैं।''