मंदिरों में जाने को लेकर लोग करते हैं जज, नुसरत भरुचा ने किया खुलासा
अभिनेत्री नुसरत भरुचा ने बातचीत के दौरान खुलासा किया की किस प्रकार मंदिर में दर्शन के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा है।
Nushrratt Bharuccha: हाल ही में अभिनेत्री नुसरत भरुचा ने बातचीत के दौरान खुलासा किया की किस प्रकार मंदिर में दर्शन के दौरान अपने पहनावे और अपनी व्यक्तिगत मान्यताओं के लिए कड़ी ऑनलाइन आलोचना का सामना करना पड़ा है। अब, उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा है कि वे इस ऑनलाइन आलोचना से परेशान नहीं होती हैं। जहां भी आपको शांति मिले चाहे वह मंदिर हो, गुरुद्वारा हो या चर्च हो, आपको वहां जाना चाहिए। मैं यह भी खुले तौर पर कहती हूं: मैं नमाज पढ़ती हूं। अगर मुझे समय मिलता है, तो मैं दिन में पांच बार प्रार्थना करती हूं। मैं यात्रा करते समय अपनी प्रार्थना चटाई भी साथ ले जाती हूं। मैं जहां भी जाती हूं, मुझे वही शांति और सुकून मिलता है। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि ईश्वर एक है, और उससे जुड़ने के कई रास्ते हैं। और मैं उन सभी रास्तों को तलाशना चाहती हूं। [caption id="attachment_83545" data-align="alignnone" data-width="1024"] Nushrratt Bharucha[/caption]