अब खतरे से बाहर हैं सिंगर पवनदीप राजन, आईसीयू से सामने आई पहली फोटो
रोड एक्सीडेंट के बाद सिंगर पवनदीप राजन की आईसीयू से पहली फोटो सामने आई है। उन्हें कई फ्रैक्चर आए हैं, लेकिन अब वह खतरे से बाहर हैं।
सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' के विनर पवनदीप राजन का 5 मई को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के पास कार एक्सीडेंट हो गया था। दरअसल, उनकी कार सड़क पर खड़े एक कैंटर ट्रक से जा भिड़ी थी। इस एक्सीडेंट में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि, वह अब खतरे से बाहर हैं और नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। बता दें कि पवनदीप राजन की हेल्थ को लेकर नोएडा के फोर्टिस अस्पताल की ओर से भी एक बयान जारी किया गया है। बयान में बताया गया है कि पवनदीप को ऑर्थोपेडिक्स टीम की देखरेख में रखा गया है। उनका 5 मई की सुबह करीब 2.30 बजे गजरौला में चौपला चौराहा ओवरब्रिज के पास नेशनल हाईवे-9 पर बड़ा कार एक्सीडेंट हो गया था। कथित तौर पर उनकी कार सड़क किनारे खड़े कैंटर ट्रक से टकरा गई थी। पवन के साथ कार में मौजूद ड्राइवर राहुल सिंह और साथ अजय मेहरा भी घायल हो गए थे। ये भी पढ़ें: