पाकिस्तान के फिर से सीजफायर उल्लंघन करने पर भड़कीं परिणीति चोपड़ा, बोलीं- 'बाज नहीं आ रहे'
हाल ही में, एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने पाकिस्तान की ओर से किए जा रहे सीजफायर उल्लंघन पर गुस्सा जाहिर किया। आइए आपको बताते हैं।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, दोनों देशों ने सीजफायर का ऐलान किया था, लेकिन पाकिस्तानी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं और लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहे हैं। एक बार फिर सांबा में ड्रोन दिखाई दिए हैं, जिसके बाद पूरे शहर में ब्लैकआउट कर दिया गया। अब, इस पर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि भले ही परिणीति चोपड़ा के पति राघव चड्ढा एक राजनेता हैं, लेकिन एक्ट्रेस खुद को इससे दूर ही रखती हैं। हालांकि, पाकिस्तान की नापाक हरकतों पर रिएक्ट करने से परिणीति खुद को रोक नहीं पाईं। वर्क फ्रंट की बात करें, तो फिलहाल वह अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। हालांकि, अब तक उनके किसी प्रोजेक्ट का नाम अनाउंस नहीं हुआ है।