पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने पहलगाम आतंकी हमले की सोशल मीडिया पर की निंदा, बाद में डिलीट किया पोस्ट
22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में दुख की लहर है।
Mahira Khan: 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में दुख की लहर है। आम लोगों से लेकर बी-टाउन सेलेब्स तक, सभी ने इस हमले में मारे गए मासूमों के प्रति दुख और संवेदना व्यक्त की है। इतना ही नहीं कई पाकिस्तानी कलाकार ने भी इस घट्न पर दुःख जताया फवाद खान, हनिया आमिर समेत कई पाकिस्तानी कलाकारों ने भी इस भयावह घटना पर टिप्पणी करते हुए दुख व्यक्त किया है। लेकिन पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्री माहिरा खान ने दो दिन बाद इस आतंकी हमले पर अपनी चुप्पी तोड़ी, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा। 24 अप्रैल 2025 की रात को उन्होंने अपना दुख व्यक्त करते हुए एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की, लेकिन बाद में उसे डिलीट कर दिया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे।