पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के खिलाफ उगला जहर, बोले- 'शर्मनाक अटैक'
पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान ने भारत की ओर से पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक को शर्मनाक बताया है।
पहलगाम आतंकी हमले पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत 7 मई को पाकिस्तान में आतंकियों के 9 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। इसमें 17 आतंकियों के मारे जाने की खबर है। जहां इंडियन सेलेब्स इसकी सराहना कर रहे हैं, वहीं पाकिस्तानी फिल्मी सितारे इसकी आलोचना कर रहे हैं। इनमें एक्टर फवाद खान का नाम भी शामिल हैं, जिनकी फिल्म 'अबीर गुलाल' को भारत में रिलीज नहीं होने दिया गया। खैर, अब उन्होंने इंडियन एयरफोर्स की एयर स्ट्राइक के खिलाफ जहर उगला है। फवाद खान ने भारत की ओर से की गई एयर स्ट्राइक पर प्रतिक्रिया देते हुए एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा, ''इस शर्मनाक अटैक में घायल हुए और मरने वाले लोगों के प्रति मैं खेद प्रकट करता हूं। मैं प्रार्थना करता हूं कि आने वाले दिनों में उनके परिवार वालों को ताकत दे। मेरी सभी से बस यही प्रार्थना है कि अपने शब्दों से इस आग को और ना भड़काएं। ये आम लोगों की जिंदगी से ज्यादा नहीं है। काश लोगों में थोड़ी सी संवेदना जागे। इंशाअल्लाह, पाकिस्तान ज़िंदाबाद।'