पहलगाम आतंकी हमला: कौन-कौन सी एजेंसियां कर रही हैं जांच? जानें पूरी डिटेल
पहलगाम में 26 टूरिस्ट्स की हत्या के बाद NIA और सेना ने जांच शुरू की। TRF ने ली जिम्मेदारी, सैफुल्लाह कसूरी पर शक। जानें कौन-कौन सी एजेंसियां खंगाल रही हैं साजिश।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। बैसरन घाटी में आतंकियों ने टूरिस्ट्स पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई। चश्मदीदों का कहना है कि आतंकियों ने गोली मारने से पहले लोगों से उनका धर्म पूछा। इस हमले में सबसे ज्यादा 5 टूरिस्ट महाराष्ट्र के थे, जबकि 4 कर्नाटक से। हमले की खबर मिलते ही पीएम नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब का दौरा बीच में छोड़कर दिल्ली वापसी की। गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना के बड़े अफसर भी फौरन एक्शन मोड में आ गए। खबर है कि इस हमले को 6 आतंकियों ने अंजाम दिया। लश्कर-ए-तैयबा के विंग द रजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने इसकी जिम्मेदारी ली है। खुफिया सूत्रों का दावा है कि हमले की साजिश पाकिस्तान में रची गई। सेना ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। अब बड़ा सवाल ये कि इस हमले की जांच कौन-कौन सी एजेंसियां कर रही हैं? आइए, डिटेल में समझते हैं।