Pahalgam Terror Attack: भारत में हमले के बाद पाकिस्तान में अचानक जगाने लगी देशभक्ति, इस मंत्री ने किया ट्वीट?

Update: 2025-04-23 10:19 GMT

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई। इसके बाद पूरे भारत में इस घटना को लेकर उबाल है। इस हमले की जिम्मेदारी द रेसिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली, जो पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा का एक हिस्सा माना जाता है। पूरी दुनिया के कई नेताओं ने इस घटना पर दुख जताया है और भारत को हर संभव मदद की पेशकश की है।

मिलने लगे सबूत

जांच में डिजिटल सबूत पाकिस्तान से मिलने का दावा किया जा रहा है। पड़ोसी देश पाकिस्तानी सरकार ने इस घटना पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया। एक तरफ भारत ने इस हमले के लिए पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद को जिम्मेदार ठहराया। दूसरी तरफ पाकिस्तान की चुप्पी बहुत कुछ कह रही है। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने एक एक्स पर पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने पाकिस्तान के लोगों की बीच देशभक्ति जगाने की कोशिश की।

देशभक्ति के नाम पर गोलों को एकजुट कर रहे?

फवाद हुसैन ने अपने पोस्ट में लिखा कि पाकिस्तान भले ही राजनीतिक रूप से बंटा हो, लेकिन अगर भारत की ओर से हमला या धमकी मिली, तो सभी दल (PML-N, PPP, PTI, JUI) एकजुट होकर देश की रक्षा करेंगे। फवाद का कहना है कि अगर भारत द्वारा हमला किया तो हम अपने सभी पाकिस्तानी एक जुट होकर अपने देश के झंडे के नीचे होंगे यानी, एक साथ मिलकर जंग लड़ेंगे। इस ट्वीट का मतलब आप समझेंगे तो समझ आएगा कि भारत ने जिस तरह से इस आतंकी हमले के बाद रिएक्‍शन दिया है, उससे पाकिस्तान में खौफ है। लोग डर रहे हैं। भारत हमेशा की तरह इस बार भी आतंकी हमले का जवाब न दे, इसलिए अभी से पाकिस्तानी जनता के बीच देशभक्ति का पाठ फवाद द्वारा पढ़ाया जा रहा है।

पाकिस्तान ने लगाए आरोप

इसके साथ ही फवाद ने दूसरे ट्वीट में लिखा कि अमित शाह को जवाबदेह ठहराने और आतंकवादी हमलों को रोकने में भारत सरकार की विफलता की जांच करने के बजाय, भारत का पक्षपाती मीडिया भारतीय मुसलमानों और पाकिस्तान को बलि का बकरा बना रहा है। उनके खिलाफ नफरत को हवा दे रहा है। फिलहाल, अब देखना होगा कि आगे क्या कार्रवाई होती है?

यह भी पढ़ें:

Pahalgam Attack: आतंक के खिलाफ कश्मीर के अखबारों ने ऐसे जताया विरोध, ब्लैक कलर में रंग डाले फ्रंट पेज

पहलगाम आतंकी हमला: ट्रंप से लेकर पुतिन और मुस्लिम राष्ट्र तक, दुनिया के बड़े नेताओं ने जताया दुख; जानें किसने क्या कहा?

Similar News