पहलगाम हमला: ‘गलती एक की, सजा सबको भुगतनी पड़ेगी’, कश्मीरी ड्राइवर ने बताई ये बड़ी बात
पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कश्मीरी ड्राइवर आदिल ने इंसानियत दिखाते हुए टूरिस्ट परिवार की जान बचाई। वायरल वीडियो में आदिल का दर्द- गलती एक की, सजा सबको भुगतनी पड़ेगी। कश्मीर टूरिज्म पर भी खतरा। पूरी खबर पढ़ें।
कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को जो कुछ हुआ, वो सिर्फ कुछ बेगुनाहों की जान लेने तक सीमित नहीं था। ये हर उस कश्मीरी के दिल पर गहरा घाव था, जो अमन और चैन की जिंदगी चाहता है। इस खौफनाक मंजर के बीच एक कश्मीरी ड्राइवर आदिल की कहानी सामने आई, जिसने अपनी बहादुरी और इंसानियत से सबका दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर आदिल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक अनजान परिवार को आतंकी हमले से बचाने की बात बता रहा है। ऑन कैमरा आदिल ने अपना दर्द बयां किया और कहा, “गलती एक ने की, सजा हम सबको भुगतनी पड़ेगी।” इस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
आदिल ने दिखाई इंसानियत
वायरल वीडियो में महाराष्ट्र से आए एक टूरिस्ट परिवार की महिला आदिल की तारीफ करती नजर आ रही है। महिला ने बताया कि जब आतंकी हमला हुआ, तब आदिल ने उनके परिवार को बचाने के लिए सब कुछ किया। आदिल ने न सिर्फ उन्हें अपने घर में पनाह दी, बल्कि खाना भी खिलाया और उनकी सलामती का पूरा ख्याल रखा। ये)]. सुनकर यकीनन आपका सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा कि ऐसे हालात में भी इंसानियत जिंदा है।#Pahalgam : “Ghalti ek ne kari saza sab ko bhugatni padegi” says Cab driver Adil who sheltered a group of stranded tourists from Maharashtra in his house and provided them with food and safety further ensuring their safety till help arrives. pic.twitter.com/fVFYz0ITq0
— Saba Khan (@ItsKhan_Saba) April 23, 2025