ओरी ने वेट लॉस के लिए की ऐसी गलती कि हो गईं ये दिक्कतें, आप भी हो जाएं सावधान
हाल ही में, ओरहान अवात्रामणि ने बताया कि वजन कम करने के लिए उन्होंने जो गलती की, उसकी वजह से उन्हें काफी दिक्कत हुई। आइए आपको बताते हैं।
ओरी के नाम से मशहूर ओरहान अवात्रामणि इस समय अपनी वेट लॉस जर्नी को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, उन्होंने लगातार भूखे रहकर 23 किलो वजन कम किया और अब एक इंटरव्यू में ओरी ने अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि जल्दी वजन कम करने के लिए उन्होंने खुद को भूखा रखा, जिसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी थे और उन्हें काफी दिक्कतें हुईं। बता दें कि साल 2023 में ओरी थोड़े मोटे थे और उनका वजन 70 किलो था। अपना वजन कम करने के लिए उन्होंने भूखा रहना शुरू कर दिया था। ओरी बताते हैं कि कुछ दिनों तक तो ठीक रहा, लेकिन बाद में उन्हें गर्दन में दर्द और उल्टी जैसी समस्याएं होने लगीं। ओरी ने कहा कि उनका वजन तो कम हो गया था, लेकिन उन्हें काफी दिक्कतें भी हुईं। आज हम इसी बारे में बात करने जा रहे हैं कि भूखा रहकर वजन कम करना कितना सही है या गलत। दिमाग पर बुरा असर- आपने अक्सर देखा होगा कि भूख लगने पर लोगों को गुस्सा आने लगता है। ऐसे में जब आप वजन कम करने के लिए भूखा रहना शुरू कर देते हैं, तो इससे आपके दिमाग पर भी बुरा असर पड़ता है, जिससे तनाव भी हो सकता है। हार्मोनल डिस्बैलेंस- भूखा रहना आपके हार्मोन्स को भी प्रभावित कर सकता है। यह स्पेशली महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलता है। इससे पीरियड्स में अनियमितता और अन्य बदलाव भी हो सकते हैं। कमजोर इम्यूनिटी- जब शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं, तो इससे आपकी इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है। ऐसे में भूखा रहना आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है।