घर में घुसे, मिसाइलें दागी, मिट्टी में मिलाए आतंकी ठिकाने ...क्या 1971 से भी प्रचंड था ऑपरेशन सिंदूर?
Operation Sindoor : जब 6 मई की रात देश की आवाम चैन की नींद सो रही थी तो हमारे जवान पड़ोसी देश से उसकी कायराना हरकतों का हिसाब बराबर कर रहे थे. बीते मंगलवार देर रात भारतीय सेना एक ऐसे मिशन को अंजाम दे रही थी जिसकी गूंज सरहद पार पूरे पाकिस्तान में सुनाई दी. जी हां, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद से मंगलवार की रात पाकिस्तान के लिए कयामत की रात से कम कुछ नहीं थी. भारत ने आधी रात के बाद अपना बदला ले लिया. पड़ोसी देश की इस कायराना हरकत का हिंद की सेना ने मुंहतोड़ जवाब घर में घुसकर दिया. हमारे शूरवीर जवानों ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों पर जमकर मिसाइलें मारी 100 से ज्यादा आतंकियों का खात्मा कर 26 मौतों का बदला लिया. बता दें कि भारत की ये जवाबी कार्रवाई पहलगाम हमले के 15 दिन बाद की गई है जिसका नाम दिया गया ‘ऑपरेशन सिंदूर’. वहीं अब सेना के जानकार इस हमले को 1971 की भारत-पाक जंग और बालाकोट एयरस्ट्राइक से भी बड़ा हमला बता रहे हैं. आइए आपको समझाते हैं पूरी कहानी.