ऑपरेशन सिंदूर ने तबाह की आतंक की नर्सरी, सेना ने क्यों दागी मुरीदके पर मिसाइलें?
Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले के बाद से भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ था लेकिन 6 मई, मंगलवार की देर रात भारत ने अपना बदला ले लिया है. पड़ोसी देश की इस कायराना हरकत का हिंद की सेना ने मुंहतोड़ जवाब घर में घुसकर दिया है. जी हां, आतंक की कमर पर जोरदार चोट मारते हुए भारत के शूरवीर जवानों ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान और पीओके में कई आतंकी ठिकानों पर जमकर मिसाइलें मारी और 7 शहरों के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया. वहीं अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इसमें 100 से ज्यादा आतंकी खत्म हो गए हैं. बता दें कि भारत की ये जवाबी कार्रवाई पहलगाम हमले के 15 दिन बाद की गई है जिसका नाम दिया गया ‘ऑपरेशन सिंदूर’. बताया जा रहा है कि ये हमला उन महिलाओं को समर्पित है जिनके पतियों की पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने बर्बतापूर्वक हत्या की थी. वहीं भारत ने पाकिस्तान के भीतर घुसकर कई किलोमीटर तक जाकर हमला किया है. इसके साथ ही जिन इलाकों में मिसाइलें मारी गई है उनमें सबसे ज्यादा चर्चा मुरीदके की हो रही है. आइए आपको बताते हैं कि ये इलाका क्यों इतना खास है और यहां हमला करना कितनी बड़ी कामयाबी है.