क्या पाकिस्तान ने मान ली हार? रक्षा मंत्री Khawaja Asif की अजीब पेशकश, बोले- "भारत हमला रोके... फिर हम भी सोचेंगे!"
'ऑपरेशन सिंदूर' में वायुसेना ने पाक आतंकी ठिकानों पर हमला किया, रावलपिंडी में हड़कंप, पाक मंत्री सफाई में उलझे, चीन की चिंता बेअसर।
Operation Sindoor: रात के अंधेरे में भारतीय वायुसेना के जांबाजों ने जिस तरह से पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को चुन-चुन कर नेस्तनाबूद किया, उसने रावलपिंडी की नींद हराम कर दी। पाकिस्तानी रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ का यह कहना कि "अगर भारत हमला रोक दे तो हम भी कुछ नहीं करेंगे", दरअसल उसकी मजबूरी का सबूत है। जिस देश ने कभी "हजार साल की जंग" की बात की थी, आज वही भारत के सामने सफेद झंडा दिखाने पर मजबूर है।
ऑपरेशन सिंदूर पर क्या बोले पाक रक्षा मंत्री?
भारत की स्ट्राइक के बाद ख्वाजा आसिफ का यह बयान कि "हम भारत के प्रति कोई दुश्मनी वाली कार्रवाई नहीं कर रहे", उसकी पोल खोलने के लिए काफी है। असलियत यह है कि पाकिस्तान की धरती पर पल रहे आतंकियों को भारत ने जिस बेबाकी से निशाना बनाया, उसने पूरी दुनिया को दिखा दिया कि अब कोई सीमा पार सुरक्षित नहीं है। जब भारतीय मिसाइलों ने जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालय को ध्वस्त किया, तो पाकिस्तानी सेना सिर्फ तमाशा देखती रह गई। ब्लूमबर्ग टेलीविजन से बात करते हुए आसिफ ने कहा कि:“We have to defend ourselves,” Pakistani Defense Minister Khawaja Asif says in an interview with Bloomberg Television following India’s military strikes on its territory.
Follow our live blog for more: https://t.co/QMFr3s3CjR pic.twitter.com/OuKdtrdtdh — Bloomberg (@business) May 7, 2025