ऑपरेशन सिंदूर के बाद सेना ने शुरू किया ऑपरेशन केलर…पाकिस्तान के बाद घाटी के आतंकियों पर ऐसे टूट रहा कहर
शोपियां के केलर में ऑपरेशन के तहत सेना ने लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को मार गिराया, पहलगाम हमले का बड़ा जवाब माना जा रहा।
जम्मू-कश्मीर की घाटी में भारतीय सेना ने एक और जबरदस्त ऑपरेशन का ऐलान कर दिया है। ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान के दहशतगर्दों के दांत खट्टे करने के बाद अब 'ऑपरेशन केलर' के तहत घाटी में छिपे आतंकियों का सफाया शुरू हो गया है। शोपियां के केलर इलाके में लश्कर-ए-तैयबा के तीन बड़े आतंकी मारे गए हैं। सेना की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई ने पूरी घाटी में खलबली मचा दी है। पहलगाम हमले के बाद सेना का गुस्सा अब आतंकियों पर उतर रहा है और हर मोर्चे पर उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। सरकार ने सुरक्षाबलों को पूरी छूट दे रखी है कि वे आतंकियों के खिलाफ किसी भी स्तर तक जा सकते हैं। सेना के शीर्ष अधिकारियों ने भी कहा है कि अब कोई भी आतंकी घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
सेना का जबरदस्त अभियान
शोपियां के दुर्गम केलर इलाके में मंगलवार सुबह सेना को खुफिया सूचना मिली कि कुछ आतंकी वहां छिपे हुए हैं। सेना ने तुरंत विशेष कमांडो टीम को एक्शन में उतार दिया। आतंकियों ने पहाड़ियों और घने जंगल का फायदा उठाकर भारी गोलीबारी शुरू कर दी, लेकिन सेना के जवानों ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया। इस ऑपरेशन में लश्कर-ए-तैयबा के तीन बड़े आतंकी ढेर हो गए, जिनके बारे में कहा जा रहा है कि वे पाकिस्तान से ट्रेनिंग लेकर आए थे। सेना ने इस पूरे इलाके को घेराबंदी कर लिया है और आतंकियों के शेष गिरोह को खत्म करने की तैयारी कर रही है।OPERATION KELLER On 13 May 2025, based on specific intelligence of a #RashtriyasRifles Unit, about presence of terrorists in general area Shoekal Keller, #Shopian, #IndianArmy launched a search and destroy Operation. During the operation, terrorists opened heavy fire and fierce… pic.twitter.com/KZwIkEGiLF
— ADG PI - INDIAN ARMY (@adgpi) May 13, 2025