सिद्धू मूसेवाला की तीसरी पुण्यतिथि पर उनके गांव में किया गया 'सहज पाठ', फैंस ने दी श्रद्धांजलि
सिद्धू मूसेवाला की तीसरी पुण्यतिथि पर उनके गांव में सहज पाठ का आयोजन किया गया था, जहां उनके परिवार सहित सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि दी।
पंजाब के पॉपुलर सिंगर सिद्धू मूसेवाला उर्फ शुभदीप सिंह सिद्धू अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अपने शानदार गानों की बदौलत वह आज भी फैंस के दिलों में बसते हैं। 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले में बेरहमी से गोली मारकर सिद्धू की हत्या कर दी गई थी। 29 मई 2025 को उनकी तीसरी पुण्यतिथि थी। इस मौके पर उनके पैरेंट्स ने एक भावुक संदेश लिखकर अपने बेटे को याद किया। साथ ही उनके पैतृक गांव मूसा में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। बता दें कि सिद्धू अपने पैरेंट्स के इकलौते बेटे थे। ऐसे में सिद्धू की नृशंस हत्या के बाद उनके माता-पिता ने आईवीएफ तकनीक के जरिए 17 मार्च 2024 को एक बेटे का वेलकम किया था, जो अब एक साल का हो चुका है।