शाहरुख़ खान और टॉम क्रूज नहीं बल्कि ये हैं दुनिया के सबसे अमीर एक्टर, आज तक नहीं दी कोई ब्लॉकबस्टर फिल्म
फोर्ब्स ने साल 2025 के लिए दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 3000 अरबपतियों के नाम शामिल हैं।
Richest Actor In World: हाल ही में फोर्ब्स ने साल 2025 के लिए दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में दुनिया भर के 3000 अरबपतियों के नाम शामिल हैं। इनमें कुछ स्टूडियो मालिक, फ्रैंचाइज़ क्रिएटर, प्रोड्यूसर और एक अभिनेता भी शामिल हैं। दुनिया के सबसे अमीर अभिनेता को सूची में 2356वां स्थान मिला है, और यह वह नहीं है जिसकी आप उम्मीद कर रहे होंगे - टॉम क्रूज, शाहरुख खान या रयान रेनॉल्ड्स नहीं, और उन्होंने अपने लिए नाम कमाया है। टायलर पेरी का जन्म 13 सितंबर, 1969 को न्यू ऑरलियन्स, लुइसियाना में हुआ था। वह एक अमेरिकी अभिनेता, फिल्म निर्माता हैं। उन्होंने ए टफ एल्डर वीमेन का निर्माण किया साथ ही इसमें एक्टिंग भी की। आपको जानकर हैरानी होगी की उन्होंने अपने करियर में कभी कोई ब्लॉकबस्टर फिल्म नहीं दी। उन्हें मेडिया फ़्रैंचाइज़ के लिए जाना जाता है, इस फ्रेंचाइजी ने दुनिया भर में $660 मिलियन से अधिक की कमाई की है। एक रिपोर्ट के अनुसार, 2019 में उन्होंने अटलांटा में 330 एकड़ की संपत्ति टायलर पेरी स्टूडियोज खोली, जिसमें 12 साउंड स्टेज और कस्टम सेट हैं, जिसमें एक स्केल "व्हाइट हाउस" भी शामिल है। टायलर पेरी के कुछ फेमस शो और फिल्में हैं जिनमे सिस्टास, हाउस ऑफ पेन, ब्यूटी इन ब्लैक, डुप्लिसिटी, द ओवल, द सिक्स ट्रिपल एट, डायरी ऑफ ए मैड ब्लैक वूमन, ए मेडिया होमकमिंग और भी बहुत कुछ शामिल है। ये भी पढ़ें: