मरीज़ की उंगलियां कुतर गए चूहे...बिहार के सरकारी अस्पतालों के हाल बेहाल, मामले पर क्या बोले तेजस्वी?
पटना के NMCH अस्पताल में दिव्यांग मरीज की उंगलियां चूहों ने कुतरीं, घटना ने बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।
बिहार की राजधानी पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) से एक ऐसी घटना सामने आई है जो स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली की पोल खोलती है। दअरसल हड्डी रोग के इलाज के लिए भर्ती एक दिव्यांग मरीज की पैर की चारों उंगलियां अस्पताल में मौजूद चूहों ने कुतर दीं। यह चौंकाने वाली घटना तब हुई जब मरीज रात में गहरी नींद में सो रहा था। इस मामले ने अस्पताल प्रशासन की लापरवाही और स्वच्छता व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है, जिसके बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाते हुए सरकार को घेरा है।
उंगलियां चबा गए चूहे..क्या है पूरा मामला?
दरअसल नालंदा जिले के रहने वाले पीड़ित मरीज अवधेश कुमार पहले से ही एक पैर गंवा चुके हैं और डायबिटीज से पीड़ित हैं। उन्हें हड्डी रोग विभाग में ऑपरेशन के बाद यूनिट-4 के बेड नंबर 55 पर भर्ती किया गया था। शनिवार की रात जब वह सो रहे थे, तभी चूहों ने उनके दाहिने पैर की सभी चार उंगलियों को कुतर दिया। मरीज की पत्नी शीला देवी ने बताया कि जब उन्होंने सुबह देखा तो पैर से खून बह रहा था और उंगलियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थीं। वार्ड प्रभारी ने तुरंत उनका बैंडेज कर दिया, लेकिन नुकसान हो चुका था।पटना के (NMCH) नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती दिव्यांग मरीज जो रात के समय गहरी नींद में थे तो उनके पैर की उंगलियों को चूहे ने कुतर दिया। इसी अस्पताल में बीते दिनों एक मृतक की आंख को चूहे ने कुतर दिया था लेकिन किसी पर अभी तक कोई कारवाई नहीं हुई।
अंदरखाने RSS/BJP के CM… pic.twitter.com/Bej7YkjcXq — Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 20, 2025